भिलाई। 25 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शंकराचार्य संस्थान, भिलाई में आयोजित संविद के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और बौद्धिक विमर्श का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में एल’ अवेनिर न्यू जनरेशन समिट 2026 के अंतर्गत आयोजित दु ग्लोबल टर्मिनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) ने युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। फनोलॉजी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के दूसरे दिन 200 से अधिक प्रतिनिधियों और 18 कार्यकारी मंडल सदस्यों ने सहभागिता की। मॉडल यूनाइटेड नेशंस की महासचिव नारायणी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने समसामयिक चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। मॉडल यूनाइटेड नेशंस के अंतर्गत छह समितियों-लोकसभा, छत्तीसगढ़ विधानसभा, अखिल भारतीय प्रभावशाली व्यक्तित्व सम्मेलन, विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र महिला में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल नैतिकता और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संवाद, वाद-विवाद और तार्किक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान तलाशने का प्रयास किया। इस आयोजन में मॉडल यूनाइटेड नेशंस की महासचिव नारायणी मिश्रा की भूमिका उल्लेखनीय रही। उनके नेतृत्व में प्रतिभागियों को कूटनीतिक संवाद, संसदीय प्रक्रियाओं, आलोचनात्मक चिंतन और सार्वजनिक अभिव्यक्ति को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस पहल ने युवाओं को वैश्विक विषयों की समझ विकसित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने के कौशल को सुदृढ करने का अवसर प्रदान किया। संविद 2026 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं ने आयोजन को उत्साह, उमंग और युवा ऊर्जा के महोत्सव में बदल दिया। सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों ने समां बोधा, वहीं खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा, रोमांच और खेल भावना का जीवंत नजारा नजारा देखने को मिला। संगीत, नृत्य और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति का आकर्षक संगम दिखाई दिया। विद्यार्थियों के उत्साह और दर्शकों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह, जीत के लिए संघर्ष, टीम के प्रति समर्पण और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा देखने को मिला। प्रत्येक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ टीम भावना, धैर्य, सहयोग और नेतृत्व कौशल को विकसित करने का अवसर दिया। खेल के मैदान में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक मंच पर रचनात्मकता का यह संगम संविद की बहुआयामी पहचान को रेखांकित करता रहा।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जीवंतता और खेलकूद गतिविधियों के रोमांच ने यह संदेश दिया कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि रचनात्मकता, सहभागिता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के अनुभवों से भी आकार लेता है। कार्यक्रम में रॉयटर्स इंटरनेशनल प्रेस कॉर्म्स के अंतर्गत प्रतिभागियों ने छायांकन, लघु वीडियो निर्माण और पत्रकारिता के माध्यम से आयोजन की गतिविधियों को प्रस्तुत किया। इस पहल ने विद्यार्थियों को समाचार संकलन, दृश्य संप्रेषण और रचनात्मक मीडिया अभिव्यक्ति का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। आयोजन की विभिन्न गतिविधियों को कैमरे और पत्रकारिता के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों ने अपनी अवलोकन क्षमता, रचनात्मकता और संप्रेषण कौशल का परिचय दिया। इससे विद्यार्थियों को मीडिया की कार्यप्रणाली को समझने तथा अपने कौशल को निखारने का अवसर मिला। दिनभर की बौद्धिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के बाद शाम को आयोजित संगीत कार्यक्रम ने संविद के उत्साह को नई ऊंचाई प्रदान की। डीजे अमीन जैज़ की ऊर्जावान प्रस्तुति ने युवाओं में विशेष उत्साह का संचार किया और संगीत की धुनों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। संगीत और मनोरंजन से सजी इस शाम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दिनभर की गतिविधियों के बाद आयोजित यह संगीत कार्यक्रम युवाओं के लिए मनोरंजन, आपसी मेल-मिलाप और सामूहिक आनंद का अवसर बना। संविद और एल’ अवेनिर न्यू जनरेशन समिट की विभिन्न गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कृति, खेल, रचनात्मकता, पत्रकारिता और वैश्विक विषयों पर विमर्श भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, नए विचारों से जुड़ने, सामूहिक रूप से कार्य करने और भविष्य के जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होने के लिए प्रेरित करते हैं। इस प्रकार संविद ने बौद्धिक विमर्श से लेकर सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, खेल भावना और संगीत तक, युवाओं की बहुआयामी प्रतिभा को एक साझा मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. जया मिश्रा, यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. स्मिता सेलट, कुलसचिव डॉ. वैभव तिवारी, डायरेक्टर डेवलपमेंट डॉ. सुशील चंद्र तिवारी तथा एसएसटीसी के डायरेक्टर डॉ. पी.बी. देशमुख सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


