भिलाई। 24 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, (निजी प्रशिक्षण संस्थान) भिलाई, प्लेसमेंट कैंप द्वारा इंडस्ट्रियल सेफ्टी एवं फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत संस्था के 04 छात्रों का चयन बजरंग पावर इस्पात, तिल्दा जिला- रायपुर (छ.ग.) में चयन हुआ, जिसकी जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी, निर्देशक मनोज ठाकरे और संस्था में प्रशिक्षण दे रहे, फायर फाइटिंग के ट्रेनर शत्रुहन लाल धनकर और औद्योगिक सुरक्षा (सेफ्टी) की ट्रेनिंग दे रहे तपन कुमार विश्वास, दोनों ही ट्रेनर भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर है, जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में MSME – CTR, LUDHIANA (PUNJAB) सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम.एस.एम.ई) सी.टी.आर लुधियाना पंजाब द्वारा छात्रों को औद्योगिक सुरक्षा (सेफ्टी) एवं अग्निशमन (फायर) का प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र दिया जाता है, जिसको प्राप्त करने के बाद संस्था के विद्यार्थियों का चयन कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर और फायरमैन पद के लिए छात्रों का इंटरव्यू लिया गया और उन्होंने प्रशंसा करते हुए बताया कि, संस्था में बहुत ही सुचारू रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, संस्था में फायर एवं औद्योगिक सुरक्षा (सेफ्टी) के प्रशिक्षण दे रहे गुरुजन, जो भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर हैं, वे अपने अनुभव से सभी छात्र-छात्रों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिनसे कंपनी को उचित गुणUवत्ता एवं योग्य उम्मीदवार प्राप्त हुए हैं l


