रायपुर 19 अक्टूबर 2026। राष्ट्र निर्माण में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने के लिए, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत “राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस की सहभागिता में यह रैली ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ (नशे के विरुद्ध एकजुट भारत) की थीम पर ‘जागरूकता, रोकथाम और नशामुक्त भारत’ तथा ‘राष्ट्रीय एकता’ के दोहरे पावन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। 14 अक्टूबर से प्रारंभ हुई यह राष्ट्रव्यापी बाइक रैली कुल 2,245 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 31 अक्टूबर 2026 को एकता नगर (केवड़िया), गुजरात में संपन्न होगी। संपूर्ण भारत में इस रैली को चार प्रमुख जोनों (उत्तर, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पूर्व) में विभाजित किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और केंद्रीय पुलिस संगठन मिलकर अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।
रैली के ‘मध्य जोन’ में 06 राज्य—बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर से प्रारंभ होकर यह रैली जिला महासमुंद होते हुए 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर में प्रविष्ट हुई। रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) में छत्तीसगढ़ पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली का अभूतपूर्व और आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत, 17 अक्टूबर 2026 को ओडिशा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस की बाइक रैली टीमों के जांबाज सदस्यों के सम्मान में एक विशेष अभिनंदन और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जहां सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प दोहराया।पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में गरिमामय फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी’ का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप माननीय पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम रहे , साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार पुलिस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उक्त गरिमामय कार्यक्रम में रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला, 4th BN कमांडेंट श्री सूरज सिंह परिहार , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव , डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला , डीसीपी पश्चिम श्री रॉबिंसन गुरिया, डीसीपी मध्य श्री तारकेश्वर पटेल डीसीपी नार्थ श्रीमती दीपमाला कश्यप डीसीपी ट्रैफिक डॉ अर्चना झा और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और नशे के विरुद्ध समाज में अलख जगा रही बाइक रैली टीम के हौसले की मुक्तकंठ से सराहना की तथा 31 अक्टूबर 2026 को एकता नगर, गुजरात में आयोजित होने वाले मुख्य समापन समारोह के महत्व को रेखांकित किया। छत्तीसगढ़ के अति पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री अमित कुमार ने नशा मुक्त भारत को आगामी 3 वर्षों का प्रमुख लक्ष्य बताते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने की महत्ता को बताया।पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को गुजरात तक के आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने एवं जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के कर-कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर ओडिशा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त बाइक रैली टीम को अगले पड़ाव के लिए गरिमामयी उपस्थिति में रवाना किया गया।रायपुर पुलिस ग्राउंड से हरी झंडी दिखाए जाने के उपरांत आज दिनांक 18.10.2026 को यह रैली जिला बलौदाबाजार-भाटापारा और बेमेतरा होते हुए जिला कबीरधाम पहुंचेगी। इसके बाद यह रैली मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, जहां जबलपुर, भोपाल और इंदौर होते हुए विभिन्न राज्यों की टीमों के साथ मिलकर अंततः 31 अक्टूबर को एकता नगर, गुजरात पहुंचेगी।इस रैली का सर्वोच्च उद्देश्य देश की आंतरिक शक्ति व अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखना तथा भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से मुक्त कराकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत’के संकल्प को साकार करना है।
पुलिस ग्राउंड, रायपुर में मोटरसाइकिल रैली की गरिमामय ‘फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी’ का आयोजन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



