भिलाई 15 अक्टूबर 2026 । छत्तीसगढ़ राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री एक बार केंद्र में केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू महासचिव मलकीत सिंह, कोषाध्यक्ष जोगाराव, संरक्षक अनिल सिंह, शाहनवाज कुरैशी, श्री यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. रमन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति के लिए प्रार्थना करते है । छत्तीसगढ़ को देश के मानचित्र में अलग सुशोभित करने में डॉक्टर रमन सिंह का बहुत बड़ा योगदान है।
छत्तीसगढ़ को अलग दी पहचान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने,,,, एसोसिएशन ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



