भिलाई। 10 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : सेक्टर 7 में युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में दशहरा पर्व 31 वे वर्ष में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन दिनांक 20 अक्टूबर को सेक्टर 7 सेंट्रल एवेन्यू से लगे हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। इसमें दशहरा पर्व के लिए समिति का गठन किया गया है। इस वर्ष समिति में कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति में मार्ग दर्शक वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, आयोजक चन्ना केशवलू, अध्यक्ष प्रेम चंद देवांगन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह होंगे। आज भिलाई में समिति की बैठक अध्यक्ष प्रेम चंद देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न की गई जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे । समिति के आयोजक एवं अध्यक्ष ने बताया की इस वर्ष दशहरा में 65 फीट ऊँचा रावण, 50 फीट कुंभकरण और 50 फीट ऊँचा मेघनाथ के पुतले का निर्माण किया जा रहा है । साथ ही आंध्र प्रदेश काकीनाडा की सुप्रसिद्ध भव्य आतिशबाजी एवं IPL स्तर की आतिशबाजी दर्शकों के लिए आयोजित की जाएगी । साथ में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मार्स बैंड आर्केस्ट्रा का आयोजन मनोरंजक प्रस्तुति और लोगों की भीड़ को देखते हुए 8000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियाँ लगाई जा रही हैं ।इस वर्ष कार्यक्रम को और भी भव्य तरीक़े से आयोजित किया जाएगा । चार विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा भी कराई जाएगी । चारों ओर पार्किंग स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहेगी इस अवसर पर विशेष रूप से युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई और सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति सेक्टर 7 में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर दशहरा पर्व उल्लास का अनुभव करें।एवं इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करें।



