रायपुर। 10 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने राज्य स्तर पर साइबर जागृति अभियान चलाया गया। पूरी 49 दिन सतत चले इस साइबर जागृति अभियान यह विशेष चरण *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक संचालित किया गया। प्रदेश की 34 पुलिस इकाइयों के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं की साइबर सुरक्षा एवं डेटा गोपनीयता के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई गई।इसके साथ ही राजधानी रायपुर की यातायात समस्याओं के तकनीकी समाधान तलाशने एवं उनमे नवाचार का समावेश करने के उद्देश्य से दिनांक 17 अगस्त से 27 सितम्बर रायपुर कमिश्नरेट में ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया गया था। उक्त दोनों अभियानों में नवोन्मेषी विचारो को सम्मानित करने हेतु आज 09 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में एक वृहद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा अध्यक्ष, रायपुर नगर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत एवं रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।साथ ही पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम व अति पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता अमित कुमार एवं पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा अति पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता अमित कुमार ने रखी एवं उनके द्वारा दोनों अभियान की जानकारी और उपलब्धियां बतायी गई।पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी दोनों अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इनकी जरूरतों के बारे में समझाया और इस अभियान के वृहद सफलता की सराहना की गई। विधायक राजेश मूणत में दोनों कार्यक्रम को आज के समय की आवश्यकता बताया और इस पहल की सराहना की।
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की जानकारी को अत्यावश्यक बताया साथ ही साइबर जागृति अभियान को प्रदेश के हर नागरिक तक अलग अलग माध्यम से पहुंचाने के प्रयास को सराहा। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की नवीन पहल ट्रैफिक हैकाथॉन में प्रतिभागियों आए सुझवो को जमीनी स्तर पर लागू करने की सलाह दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर जागृति अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा प्रदेश की जानता तक पहुँचने उन्हें जागरूक करने के अभियान को एक आत्मीय लगाव बताया और ऐसे वृहद जागरूकता अभियान की सराहना की साथ ही ट्रैफिक हैकाथॉन के माध्यम से आम जानता से सुझाव लेना एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण नवाचार बताया।उन्होंने कहा कि इस माध्यम से पुलिस ने युवाओं को स्वयं से जोड़कर उनके सुझावों को अपनाया उनके द्वारा दिए गए हर छोटे और बड़े सुझावो की सराहना की एवं उन्हें अमल करने निर्देशित किया।
साइबर जागृति अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
• 5 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
• 5.5 लाख से अधिक जागरूकता सेल्फी।
• 1.70 करोड़ से अधिक नागरिकों तक सीधी पहुंच।
• आठ जिलों की अभिनव पहल को सम्मान
साइबर जागरूकता के क्षेत्र में विशिष्ट नवाचारों के लिए आठ जिलों की पहल को सम्मानित किया गया
* कोंडागांव: साइबर चेतना रथ।
* रायपुर: बिजली बिल के माध्यम से साइबर ठगी संबंधी चेतावनी संदेशएवं साइबर संकल्प
* बिलासपुर: आकाशवाणी पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम।
* जांजगीर-चांपा: ‘एक राखी साइबर जागृति के नाम’।
* रायगढ़: लघु फिल्म प्रतियोगिता।
* दुर्ग: ‘सुरक्षित दुर्ग, साइबर जागरूक दुर्ग’ अभियान।
* गरियाबंद: मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता।
* मुंगेली: ग्राम पंचायतों में सामूहिक साइबर सुरक्षा शपथ।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नागरिकों से साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने तथा आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in का उपयोग करने की अपील की।
रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन-2026
रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजित ट्रैफिक हैकाथॉन में युवाओं एवं तकनीकी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। आयोजन में NIT रायपुर, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर तथा शिवाशा फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मूल्यांकन एवं तकनीकी सहयोग
तकनीकी समाधानों के सूक्ष्म परीक्षण एवं मूल्यांकन में विभिन्न संस्थानों के विषय-विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रमुख सहयोगी रहे।
इंजी .पुनीत चौबे,डॉ. सनी देओल. , इंजी.सत्येंद्र नाथ पाठक, इंजी. अरविंद रस्तोगी ,इंजी. प्रेम कृष्णा गर्ग ,डॉ. अजय त्रिपाठी ,इंजी. ए. वाई. वी. चेनलु,डॉ. लक्ष्मीकांत यदु ,आर्किटेक्ट मनीष पिल्लिवार ,इंजी. बसंत साहू ,डॉ. देवाशीष सान्याल ,डॉ. पवन मिश्रा ,इंजी. डी. के. प्रधान,इंजी. सलिल राय श्रीवास्तव , श्री गुरजीत सिंह , श्रीमती स्नेहिल साहू
विजेता एवं प्रतिभागी
कार्तिकेय पंत ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विजेता सूची में थीम अनुसार निम्न नाम शामिल हैं
🔸ट्रैफिक इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
• कृष्णा अग्रवाल, तन्मय गुप्ता, मौसम परिहार
•वी. सुहासिनी
🔸पार्किंग मैनेजमेंट
• परम शौर्य पाटले, हितेश कैवर्त
• सारांश शिर्के, पी. रामा राव
• पार्थ गुप्ता, नित्या तिवारी, सौम्या शुक्ला
🔸नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट
फरज़ान खान एवं अशर अमीन
अनिकेत पाठक
🔸पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन
• आर्यन सिंह,शताक्षी त्रिपाठी, दीपिका
• हर्षवर्धन सिंह बिष्ट
🔸सेफ्टी एंड डिकंजेशन सॉल्यूशंस
•करन कुमार भारती, प्रज्ज्वल बनकर
•प्रवीण कुमार चौरे
🔸इन्फ्यूजन ऑफ AI/IoT इन ट्रैफिक मैनेजमेंट
• अक्षिता, प्रतीक राज, आयुष कुमार, प्रिंस
• अभिषेक मिश्रा
समारोह के अंत में पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला ने सभी आमंत्रित अतिथियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया ,सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही विजेताओं को शुभकामनाएं दी। समारोह में दोनों पहलें जनसुरक्षा, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से बेहतर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।



