दुर्ग। 07 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने जुनवानी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी तलाशी में 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। बरामद चिट्टा/हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹2,10,200 तथा घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन ₹50,000 का पाया गया। आरोपी के कब्जे से कुल ₹2,60,200 की मशरूका जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 05 अक्टूबर को चौकी स्मृतिनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जुनवानी से खम्हरिया की ओर एक व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जुनवानी क्षेत्र में तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद मोनिस अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महमूदनगर सरवट मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम चौहान ग्रीनवैली, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, कीमत ₹2,10,200 तथा घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत ₹50,000, कुल ₹2,60,200 की मशरूका बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1494/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा चिट्टा/हेरोइन को अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संभावित ग्राहकों की तलाश किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर मादक पदार्थ बरामद किया।
घटना स्थल
जुनवानी क्षेत्र, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. मोहम्मद मोनिस अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महमूदनगर सरवट मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम चौहान ग्रीनवैली, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, कीमत ₹2,10,200।
2. एप्पल कंपनी का 01 मोबाइल फोन, कीमत ₹50,000।
कुल जप्त मशरूका : ₹2,60,200।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



