भिलाई तीन, अक्टूबर 2026 । वार्ड क्रमांक 19 में पदुम नगर
में पार्षद मनीष वर्मा एवं वार्ड वासियों द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में पदुम नगर गेट से लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर तक झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही, आस-पास के दुकानदारों को
गंदगी न करने की अपील किया गया है।दुकानदारों को अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखने के सलाह दी गई ताकि उनके दुकान से जो भी कचरे निकलते हों या ग्राहकों द्वारा कचरा इधर-उधर ना फेंका जाए एवं लोगों से अपील की गई है। घर के आस-पास स्वच्छता बनाए रखें।
कोई भी व्यक्ति यदि आपके आसपास गंदगी फैलाता है तत्काल उनकी शिकायत करें। एवं वार्ड के कुछ लोगों के द्वारा जानकारी की गई कि कचरा गाड़ी प्रतिदिन घर पर नहीं आता है, जिससे कचरा फेंकने में समस्या होती है। जिस पर पार्षद मनीष वर्मा ने नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी बिनू वर्मा एवं सुपरवाइजर साहू जी से चर्चा की गयी कि सभी घरों से कचरा प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा कलेक्ट किया जाए एवं वार्ड के सभी सड़कों पर झाड़ू लगाया जाए। जिस पर स्वच्छता अधिकारी बिनू वर्मा ने पदुम नगर के सभी स्थानों को स्वच्छ बनाने हेतु पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रमुख रूप से श्रीमती दुलारी वर्मा,
संजय शर्मा, सरीता सिंह, नौशाद सिद्धकी, माला मेश्राम, मनोज तिवारी, पी संतोष
कल्पना खोबरागड़े, मुरलीधर चंदवानी, नीतेश कुमार सिंह
आशीष चौधरी, ममता रनौरे, योगिता सोनी, धनेश्वरी पूर्णिमा, पूनम सिंह, दीपक ढोले एवं सुपरवाइजर साहू एवं सफाई कर्मचारी अजय टंडन
रोहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पदुम नगर वार्ड 19 में चला स्वच्छता अभियान,,,, नगर वासियों से साफ सफाई में सहयोग करने की अपील
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



