भिलाई। 03 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : ब्लॉक कांग्रेस कोसानगर सुपेला अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुकेश चंद्राकर और उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई।
महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश
मुख्य अतिथि मुकेश चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दोनों महान विभूतियों के जीवनी और देश के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के समापन पर कोसानगर सुपेला के ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर साडा के पुर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, नंदकुमार कश्यप, लालचंद वर्मा, अरुण सिंह सिसोदिया, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहु, भूनेश्वरी रानी, फारुख खान, दुर्गेश ताम्रकार, राजेंद्र महिलांग, गोविंद कोसले, नरेंद्र पीपरोल, डेरेश्वर बंजारे, मोहम्मद शोएब खान ,प्रमोद यादव, संदीप कुमार, अली हुसैन सिद्दीकी, कृष्ण सिंह ,बजरंगी लाल ,राजू टांडी, रवि भवते विष्णु बारले, अज्जू अहमद चौहान ,अरविंद ताम्रकार, जितेश बंजारे, बुद्ध शरण बोरकर, भारत लाल साहू, आजाद अली अंसारी, शिव कुमार साहू, राजकुमार बंजारे, एम.एन. वर्मा ,आशीष गौतम, ललिता साहू, अंजलि भवते, वीणा देशलहरा ,किरण जांगड़े, सीताबाई जांगड़े, प्रमिला नायक, सालिक चेलक, सरगम जांगड़े, मकरंद बंजारे, बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



