भिलाई 21 सितंबर 2026 दुर्ग रेंज के कर्मचारी और अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आज पुलिस कंट्रोल रूम शुरुआत की गई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में रेंज स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगेगी । कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री विजय अग्रवाल दुर्ग द्वारा किया गया।नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानूनों की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग रेंज स्तरीय तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।प्रशिक्षणार्थियों में जिला दुर्ग के 47, जिला बालोद के 24 तथा जिला बेमेतरा के 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस प्रकार तीनों जिलों के कुल 81 प्रशिक्षणार्थियों को एकीकृत रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अपराधों की विवेचना एवं अनुसंधान की नवीन प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, प्रकरणों में कानून के व्यवहारिक अनुप्रयोग तथा प्रभावी एवं विधिसम्मत पुलिसिंग से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।जिला बालोद एवं जिला बेमेतरा के प्रशिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को नवीन कानूनों के प्रावधानों को गंभीरता एवं गहनता से समझकर अपने कार्यक्षेत्र में उनका विधिसम्मत एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।प्रशिक्षणार्थियों का विवरण
दुर्ग — 47
बालोद — 24
बेमेतरा — 10
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में ज्ञान एवं व्यवहारिक दक्षता में वृद्धि करना, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा कानून के अनुरूप प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन एवं समन्वय में नोडल अधिकारी श्री मणिशंकर चन्द्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा और सीसीटीएनएस प्रभारी काशी बरेठ और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवीन अपराधों के बारे में कार्यशाला,,,,, DIG विजय अग्रवाल ने किया शुभारंभ,,,,, प्रथम चरण में 81 लोगों को दी गई जानकारी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



