भिलाई तीन 20 सितंबर 2026। नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 19 पदुमनगर श्री राम सिटी के पीछे वाली चौक को अब अभिनंदन चौक के नाम से जाना जाएगा। आज इसका नामकरण वार्ड वासियों के अनुरोध पर पार्षद मनीष वर्मा के द्वारा किया गया है। इस और लगभग 5 एकड़ में फैले स्थल 100 से ज्यादा मकान बन चुके हैं तथा कई निर्माणाधीन स्थिति में है। यहां निवास रथ आमजन लोगों को अपना वर्तमान पता बताने में काफी दिक्कत होती थी। गैस एजेंसी वालों को सिलेंडर घर तक छोड़ने में एवं पोस्टमैन पत्र व्यवहार के लिए घर का पता देने में काफी दिक्कत होती थी। आस-पास के सभी मोहल्ले वासियों ने पार्षद मनीष वर्मा को निवेदन पत्र सौपा था की इस क्षेत्र को पदुमनगर के अंतर्गत अभिनंदन चौक के नाम से नाम से जाना जाए। पार्षद मनीष वर्मा ने श्रीफल तोड़कर आवेदन स्वीकार किया, ताकि आम लोगों रहने वाले लोगों को अपना घर का स्थायी पता देने में दिक्कत न हो। साथ ही इन सभी क्षेत्रो में पार्षद के अथक प्रयास से पार्षद निधि के राशि से स्ट्रीट लाइट लगाया गया है, बचे हुए खंभों मे भी जल्द-से-जल्द स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने पार्षद का आभार किया।
साथ ही पार्षद मनीष वर्मा में नगर निगम के सामान्य सभा में श्री राम सिटी के पीछे नए सीसी रोड बनाए जाने हेतु अपना प्रस्ताव रखा है। मनीष वर्मा के द्वारा श्रीराम सिटी के पीछे के लगे सभी रोड को बनाए जाने हेतु नगर निगम आयुक्त को जल्द से जल्द रोड बनाए जाने हेतु प्रस्ताव दिया है। नगर निगम भिलाई चरोदा के कमिश्नर डीएस राजपूत ने जल्द ही प्रस्ताव में शामिल कर जल्द ही रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहल्ले वासी बेबी सिंह, जी आराध्या, एन स्वाति, जी स्वाति,डी आदि लक्ष्मी, मंजू नेताम, सावित्री पाल, तेजस्वी साहू, पुष्पा सिंह, संजय वराडे,महावती मराडे,शर्फूनिशा बेगम, डी दामोदर राव, सतीश कुमार सिंह, हुलार सिंह नेताम, माया तिवारी, पंकज तिवारी, हेमा, डी गोविन्दराव निशा देवांगन, छोटा साहू, डी भारती, डी रमा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, कुणाल सिंह, डी बैरागी एवं भरत साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
पत्र व्यवहार में हो रहे दिक्कत को देखते हुए चौक का किया गया नामकरण,,,, मिल का पत्थर साबित होगा अभिनंदन चौक : पार्षद मनीष
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



