भिलाई। 19 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : माधव स्वर्णकार जो कि नांदेड़ महाराष्ट्र में रहते है जिनका ब्लड ग्रुप बॉम्बे ब्लड ग्रुप है, देश के अलग अलग राज्य में जहां भी बॉम्बे ब्लड ग्रुप की जरूरत होती है वहां अपना रक्तदान करते है। वे अभी तक 75 बार रक्तदान कर चुके है। 69 बार होल ब्लड डोनेशन रक्तदान व 6 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेशन कर चुके है। आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के लिए माधव स्वर्णकार का रक्तदान कराया गया, इससे पहले रायपुर के अपना ब्लड सेंटर में भी एक इमरजेंसी केस में दूसरे मरीज के लिए माधव का रक्तदान कराया जा चुका है रक्तदान प्रक्रिय में बॉम्बे ब्लड ग्रुप छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष अंतरा गोवर्धन, रेड ड्रॉप संयोजक सुरज साहू सन्ना ब्लड प्रमुख नरोत्तम वर्मा रूपनारायण ब्लड बैंक सीईओ डॉ हरजिंदर सिंह रेड ड्रॉप मीडिया प्रभारी गजेंद्र साहू सहित टीम के लोग उपस्थित रहकर रक्तदान के बाद माधव को सम्मानित भी किए।
एक ऐसी संस्था जो दुर्लभ ब्लड ग्रुप के लिए देश भर में सेवा कार्य कर रही है
बॉम्बे ब्लड ग्रुप ऑफ आर्गनाइजेशन इंडिया संस्था जो अभी तक हजारों लोगों को जीवनदान देने के लिए रक्तदान करा चुकी है संस्था के फाउंडर विक्रम यादव इनका स्वयं का ब्लड ग्रुप बॉम्बे ब्लड ग्रुप है, जिससे लोगों को जागरूक करके देश भर में सामाजिक संस्थाओं के
साथ मिलकर रक्तदान जीवनदान अभियान में सेवा कार्य कर रही है।



