भिलाई। 18 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : ₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने के विरोध में कोसानगर (सुपेला) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम विशाल पदयात्रा और पुतला दहन किया गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा लक्ष्मी नगर गदा चौक से शुरू होकर सुपेला के चंदूलाल चंद्राकर घड़ी चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब UPI लेनदेन पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क आम जनता और छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर UPI लेनदेन पर चार्ज लगाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में इस तरह के शुल्क का असर मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने कहा कि डिजिटल लेनदेन को आसान और सुलभ बनाने के बजाय उस पर शुल्क लगाने से लोगों में नकद लेनदेन की ओर लौटने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। उन्होंने UPI भुगतान पर प्रस्तावित अतिरिक्त चार्ज को वापस लेने की मांग की।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, अरुण सिंह सिसोदिया, अतुल चंद्र साहू, इतवारी देवांगन, लालचंद वर्मा, महेश जायसवाल, मोहम्मद रफीक खान, दर्शन सिंह, राजेश चौधरी, सुरेश कुमार वर्मा, नेहा साहू, उषा शर्मा, प्रमोद प्रभाकर, शमशेर सिद्दीकी, रविंद्र सिंह, हीरा शंकर साहू, विनोद यादव, फारुख खान, डेरेश्वर बंजारे, अली हुसैन सिद्दीकी, मेरिक सिंह, अजय सिबाविकर, किशन यादव, शोएब मोहम्मद खान, अजय यादव, जितेश बंजारे, गोविंद कोसले, गौरव श्रीवास्तव, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, शिवकुमार साहू, दुर्गेश ताम्रकार, कन्हैया चूरहे, राजेश साहू, आजाद अंसारी, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, कृष्णा सिंह, अंजलि भवते, टीकम सेंगर, आशा आहूजा, अशोक रामटेक, द्वारिका साहू, लिलेंद्र डरसेना, राजू ताड़ी, बजरंगी सिंह, नितेश लाऊत्रे, गोल्डी मिश्रा, भूपेश साहू, मिथिलेश, विजय प्रताप गोड़, सोनू, यशपाल जांगड़े, दानवीर देवांगन, प्रद्युम्न सूर्यवंशी, युवराज चौरसिया, भानु प्रताप जंघेल, मुकेश राय, प्रवीण साहू, गजेंद्र साहू, वीणा देशलहरा, प्रमिला नायक, किरण जांगड़े, खिलेश्वर जांगड़े, अमरावती यादव, दान बत्ती, केवल दास, शालिक चेलक, राहुल, आशा चेलक, बुद्ध शरण बोरकर, इंदल वासनिक, प्रदीप कुलदीप, रवि भवते और रोशन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



