भिलाई 18 सितंबर 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र के स्क्रैप स चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज 02 आरोपी को फिर गिरफ्तार किया है।थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 277/2026 में भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा औद्योगिक संस्थान खपाए जाने के संबंध में प्रकरण में दो डायरेक्टरो की गिरफ्तारी हुई है ।
थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26/05/2026 को लोहे स्कैप अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. टेड्रर्स से भारी मात्रा में स्कैप बरामद हुआ था इस मामलें में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी । उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेेचना जारी है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।आरोपियों का नाम 1. विनोद कुमार गर्ग उम्र 60 साल निवासी मकान नंबर 33 वालफोर्ट सिटी भाठागावं रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (मैनेजिंग डायरेक्टर)
2. संदीप कुमार 39 साल पता एसबीआई कालोनी हाउस नंबर 94 जुनवानी रोड़ स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (डायरेक्टर)
जिला दुर्ग
अपराध क्रमांक 277/2026
धारा 303(2), 317(4), 112, 319(2), 336(3), 338, 343(2), 111, 61(2)(क),
3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 25 एवं 26(1) दुर्ग डीआईजी और एसपी विजय अग्रवाल में कहा कि इस मामले में सभी की गिरफ्तारी की जा रही है कड़ी से कड़ी जुड़ने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
स्क्रैप चोरी के मामले में : भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटे के डायरेक्टर की गिरफ्तारी,,,,,,,,एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कार्रवाई जारी साक्ष्य के आधार पर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



