भिलाई। 09 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने सागर सिंह को भिलाई शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 9 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, BJMTUC के राष्ट्रीय सचिव बलराम कोलते की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष हनुमान साहू की सहमति से सागर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन की रीति-नीति, संविधान और अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा के लिए कार्य करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।संगठन ने उम्मीद जताई है कि सागर सिंह के नेतृत्व में BJMTUC भिलाई में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति पर मलकित सिंह लल्लू, इंद्रजीत सिंह छोटू, जसवंत सिंह जस्से, बालाराम कोलते, त्रियुग कुमार, राजेंद्र गिरी, बबलू सरदार, कृष्णा देशमुख, नवजोत सिंह, मोनू प्रताप, त्रिलोक, संतोष, सुरेश, शंकर साहू, बलकार सिंह, किशोर भाऊ, श्रीराम राय, M राजेश बाबू, रवि, ठोली, श्रीनू, इसराइल खान, तंबी, सुरेश बंगाली, शमशीर कुरैशी, अनसार अली, रामू राव. बंटी. कन्हैया चौधरी. मुन्ना मौर्या. रमेश, विक्रम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रिंस सिंह, अलोक सिँह, आदित्य सिंह, गौशाई, अजय सिंह आदि ने बधाई दी।



