भिलाई। 08 सितंबर 2026, (सीजी संदेश) : डा.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक संदेश पे बेक टू दि सोसायटी के संदेश को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के निरंतर बढ़ते सहयोगी कदमो से जरूरतमंद छात्र छात्राओ मे भी उत्साह का वातावरण बन गया है। सहयोग प्रदान किये जाने की इसी कड़ी मे गत दिवस 6 सितंबर को डा.आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई मे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो मे अध्ययनरत जरुरतमन्द छात्र-छात्राओ साची हिरकने मेडिकल कॉलेज गढ़चिरौली को 20,000/- रूपए, शेजल श्यामकुंवर जिंदल कालेज रायगढ़ को 20,000/- रूपए प्रेरणा नागदेवे नीट विद्यार्थी दिल्ली को 20,000/- रूपए का चेक भंतेजी व के.एन.कांडे के हाथो से प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के एम.डी. के.एन.कांडे ने कहा कि डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के अभिनव प्रयास से जरूरतमंद बच्चो मे उत्साह का माहौल बना है और वे नई ऊर्जा के साथ अध्ययन कर स्वयं का और समाज का विकास करने प्रतिबद्ध हुए है। उन्होने डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी को इस उल्लेखनीय कार्य हेतु 50,000/- रूपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित आकाशवाणी रायपुर के डायरेक्टर पंकज मेश्राम ने सोसायटी को 25,000/- का सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि सोसायटी के अध्यक्ष अजय गणवीर के नेतृत्व मे बनी टीम भिलाई ने पे बेक टू द सोसायटी को जमीनी स्तर पर चरितार्थ कर नेक व अभूतपूर्व सराहनीय कार्य किया गया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। इस अवसर पर विनोद वासनिक, अजय गणवीर, संजय मेश्राम, सुभाष बंसोडकर, रंजू खोब्रागड़े, जालेन्द्र उके, अशोक नंदेश्वर, अशोक श्यामकुंवर, किरण सुखदेवे, सिंधु वैद्य, कुसुम गजभिए, सहित डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी व भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी, छात्र छात्राएं व अन्य सामाजिक सदस्यगण उपस्थित थे।



