भिलाई, 8 सितंबर 2026। स्मृति नगर, भिलाई स्थित प्रदेश अध्यक्ष राकेश भट्ट के निवास पर छ.ग. ब्राम्हभट्ट ब्राम्हण समाज की प्रांतीय बैठक का किया गया। बैठक की अध्यक्षता राकेश भट्ट ने की। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और पूजन के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।
बैठक में कई निर्णय लिए गए और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। दुर्ग जिला के अध्यक्ष मन्नू शर्मा को ३१ अगस्त २०२६ को बीएसपी (BSP) शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात समाज के लोगों द्वारा श्रीफल, शॉल और पुष्पहार भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में निवास करने वाले स्व-जातीय बंधुओं (ब्राम्हभट्ट ब्राम्हण समाज के सदस्यों) को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही, समाज के कार्यों को गति देने के लिए सदस्यों से स्वैच्छिक राशि (सहयोग राशि) लेने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में समाज की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु समाज की आय-व्यय की विस्तृत जानकारी तैयार करने और उसका विधिवत ऑडिट (लेखा-परीक्षण) कराने पर चर्चा की गई।
बैठक के समय वीडियो कॉल से ब्रह्मसत्य पत्रिका के संपादक अक्षय रॉय ने मन्नू शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी। समाज के सभी लोगो को समाज के साथ सक्रियता के साथ जुड़े रहने पर शुभकामनाएं दी।
बैठक के अंत मे समाज के सक्रिय कार्यकर्ता व्यासनारायन शर्मा ( महासमुंद) एवम आयोध्या प्रसाद शर्मा (परसदा, दुर्ग) की आकस्मिक निधन पर समाज के पदाधिकारियों ने मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राकेश भट्ट, श्रीमती आभा भट्ट, विष्णु शर्मा, संजय शर्मा (ननि भिलाई), संजय शर्मा (रिसाली), मनु शर्मा, संजय ब्राम्हभट्ट (दुर्ग), अशोक शर्मा (रिसाली), एस.एन. शर्मा (रिसाली) एवं ए.आर. शर्मा (भिलाई) सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छ.ग. ब्राम्हभट्ट ब्राम्हण समाज की प्रांतीय बैठक,,,, सामाजिक एकजुटता और पारदर्शी हुई चर्चा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



