भिलाई। 06 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : लीनेस क्लब भिलाई द्वारा फील परमार्थ वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को संध्या कालीन चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गयी। उसके बाद भजन का आयोजन किया गया वृद्ध जनों ने भजन का खूब आनंद उठाया तथा उनके द्वारा भी बहुत सारे भजन गाए गए भजन के बाद उनको केला एवं मिठाई प्रसाद के रूप में खिलाया गया उसके बाद उन्हें राखी भी बांधी गई तथा आरती उतार कर उनका मुहँ मीठा किया गया। क्लब के सदस्यों ने उनके साथ 4-5 घंटे का समय बिताया। उनको सदस्यों के साथ बहुत ही आत्मीयता लग रही थी। वहाँ जाकर सदस्यों को भी बहुत ही अच्छा लगा । वहां के कुछ लोगों ने अपने हाथों से बहुत ही सुंदर राखियाँ बनाई थीं। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव सचिव मनीषा सिन्हा कोषाध्यक्ष डॉ मंजू तिवारी करुणा बंसल, पुष्पा सिंह, लता Gaikwad, स्नेहा शर्मा, सुषमा रंधावा, संगीता कोरा आदि सदस्य उपस्थित थे।



