भिलाई। 04 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला संगठन में आरटीआई प्रकोष्ठ की जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति एवं अनुमोदन के बाद जिला संयोजक चन्द्रहास (मदन) सेन ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की है। सूची में कुल 21 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ संजय कोलवाडकर, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा भिलाई जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती के मार्गदर्शन में की गई हैं।
जिला टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जिला आरटीआई प्रकोष्ठ की टीम में गणेश कुमार जांधेल, राजा सेंधु, गीतांजलि कौशिक और आकाश तिवारी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं परवेज जैन (पप्पू) को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नारायण राव को जिला कार्यालय प्रभारी तथा विक्रम साहू को जिला कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। चन्द्रशेखर रेड्डी को जिला मीडिया प्रभारी और मनीष शर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अभिमन्यु भट्टाचार्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा सुरेश बारले को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। शीतल साहू को जिला सूचना प्रभारी बनाया गया है। सूची में शकुंतला साहू को जिला ‘मन की बात’ प्रभारी तथा गिरजा बंछोर को जिला ‘मन की बात’ सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
7 सदस्यों को कार्यसमिति में स्थान
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुरेन्द्र कुशवाहा, राम अवतार जांधेल, ईश्वरी नेताम, गिरीश पाण्डेय, प्रशांत आकांत, जनक लाल साहू और सुन्ना खान को शामिल किया गया है। भाजपा जिला आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चन्द्रहास (मदन) सेन ने कहा कि नवगठित टीम संगठन की जिम्मेदारियों को सक्रियता के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। जिला संगठन की ओर से नई टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई हैं।



