भिलाई। 04 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चरोदा मंडल की परीचात्मक बैठक होटल आनंद सागर में रखी गई, बैठक में युवा मोर्चा ने चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने युवा मोर्चा को पार्टी की रीड एवं पार्टी के उज्जवल भविष्य की नई युवा मोर्चा है युवा मोर्चा ही कल का नेतृत्व तैयार करेंगे साथ ही मंडल अध्यक्ष ने युवा मोर्चा को सीख दी पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान अनुशासन एवं संगठन की मर्यादा बनाए रखने का आवाहन किया, कि सभी युवा मोर्चा के साथियों ने युवा मोर्चा गठन को लेकर अपनी अपनी बातें रखी एवं आने वाले निगम चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए वार्ड के साथ ही महापौर प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया इस अवसर पर निगम उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाशपांडे, महामंत्री राजेश मौर्य, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमराज साहू, युवा मोर्चा जिला रोहित चौधरी चरोदा मंडल अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, महामंत्री आशीष बोरकर, होरीलाल वर्मा एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



