भिलाईl। 01 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : लायनेस क्लब भिलाई द्वारा आयोजित एक सप्ताह के “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत 1 सितंबर 2026 को शासकीय हाई स्कूल कृष्णा नगर में एक साथ तीन सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ब्लैक बोर्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए संस्कार शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गई तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
विद्यालय प्रबंधन की मांग और आवश्यकता को देखते हुए क्लब की ओर से स्कूल को ब्लैक बोर्ड उपलब्ध कराया गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि विद्यालय की आवश्यकताओं में सहयोग करना सेवा सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन उपयोगी प्रयास है। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए “संस्कार शिक्षा” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आर्य समाज के प्रचारक अजय आर्या ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सरल एवं प्रभावी तरीके से जीवन में संस्कारों के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे व्यवहार, अनुशासन, जिम्मेदारी और जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तीसरे चरण में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। बरसात के मौसम को पौधारोपण के लिए अनुकूल मानते हुए क्लब के सदस्यों ने स्कूल परिसर में कचनार, अमरूद, नीम, जामुन, करंज तथा स्वर्ण चंपा के पौधे लगाए। क्लब की ओर से बताया गया कि विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी इस पहल का उद्देश्य है। पौधों की देखभाल के माध्यम से बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन तीनों गतिविधियों में क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, सचिव मनीषा सिन्हा, करुणा बंसल, उज्ज्वला सिंघल, पुष्पा सिंह, सुषमा गुप्ता, पूनम आहूजा, सुषमा रंधावा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब की इस पहल में शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण, तीनों क्षेत्रों को एक साथ जोड़ते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।
लीनेस क्लब भिलाई ने सेवा सप्ताह के तहत स्कूल में की तीन रचनात्मक पहल, ब्लैक बोर्ड वितरण, संस्कार शिक्षा कार्यशाला और पौधारोपण कार्यक्रम किया आयोजित
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




