भिलाई। 01 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला समाज ने तीज मिलन उत्सव में नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार के साथ मंच पर हास्य परिहास प्रस्तुत किये।
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला समाज भिलाई का तीज मिलन उत्सव नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं दीप्ति दुबे समाज सेविका रायपुर तथा अर्चना चौबे की अध्यक्षता में मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश वंदना प्रार्थना तिवारी की प्रस्तुति साथ प्रारंभ हुआ। आरती तिवारी एवं वर्षा शुक्ला ने राजनिति व्यंग प्रस्तुत कर गुदगुदाया । अनुपमा ,सुषमा, वसुन्धरा ,वंदना और मनीषा ने समुह नृत्य प्रस्तुत कर खुब ताली बटोरे, बबली और शैल ने भी हास्य प्रहसन प्रस्तुत किये । अर्चना चौबे,आरती दीवान,सरोज शर्मा, सरिता मिश्रा, अनिता चौबे, रशिम ,रजनी दुबे, सरला दुबे, ज्योति, विजया, शेफाली, शोभा, रिचा,स्वीटी, मंजुषा आदि ने छत्तीसगढ़ में मनाएं जाने वाले तीज त्यौहार पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किये । मीना शर्मा ने एकल नृत्य,प्रीति तिवारी ने खेल करवा कर उत्सव और को भी मनोरंजक बनाया। धनोरा सेलिब्रेसन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति,वंदना और सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन जयंती शर्मा ने किया।



