भिलाई 28 अगस्त 2026। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि कांट्रेक्टर कॉलोनी मे रहने वाले मंगल सिंह जो कि गाड़ी मे हेल्परी का काम करता था। उनका 26/08/26 को घर पर बीमारी की वजह से देहांत हो गया है। घर पर छोटी बहन , विधवा बहन , छोटा भाई जिसके पैर मे एक्सीडेंट के कारण प्लेट डाला है और बुजुर्ग पिता है। समिति के माध्यम से अंतिम संस्कार करना चाहते है ।
इनकी सूचना संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को दी गई. समिति के माध्यम से अंतिम संस्कार सह सम्मान के साथ रामनगर मुक्तिधाम मे किया गया ।
जिनका कोई नहीं उसका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई
यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लगातार समिति सेवा कार्य मे लगे रहती है। उन्होंने यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और सर्व समाज कल्याण समिति के द्वारा भिलाई के हर जरूरत मंद लोगों की मदद करने का प्रण लिया है यदि आपके भी घर के पास कोई लावारिश या ऐसा कोई परिवार की जानकारी मिले जो अंतिम संस्कार करने मैं सक्षम नहीं है उनकी जानकारी समिति के हेल्पलाइन नंबर 9755212855 पर दे सकते है. मृत शरीर का अंतिम संस्कार सह सम्मान के साथ समिति के द्वारा किया जाएगा ।
हेल्पलाइन नंबर पर आया कॉल : यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सदस्यों ने किया सम्मान सहित अंतिम संस्कार
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



