भिलाई। 25 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर, ब्लैक फिल्म एवं अनधिकृत मॉडिफिकेशन वाली कार पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।जांच के दौरान चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। वाहन के अनधिकृत मॉडिफिकेशन के संबंध में आरटीओ की अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक को ₹16,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। यातायात नियमों के प्रभावी पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
दिनांक 24 अगस्त को शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया, जो बिना नंबर संचालित की जा रही थी तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। वाहन में अनधिकृत मॉडिफिकेशन भी पाया गया। जांच के दौरान चालक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। वाहन में किए गए मॉडिफिकेशन के संबंध में आरटीओ की अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में चालक को ₹16,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन से ब्लैक फिल्म हटाई गई तथा चालक को भविष्य में बिना नंबर वाहन चलाने, अनधिकृत मॉडिफिकेशन एवं ब्लैक फिल्म का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाइश दी गई।
घटना स्थल
सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, जिला दुर्ग।
वाहन संबंधी कार्रवाई
बिना नंबर संचालित कार, ब्लैक फिल्म एवं अनधिकृत मॉडिफिकेशन पाए जाने पर वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में यातायात पुलिस दुर्ग की चेकिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके द्वारा वाहन की जांच कर यातायात नियमों के उल्लंघन का विधिवत परीक्षण किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस दुर्ग की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन में किसी भी प्रकार का अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं, नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें तथा बिना नंबर वाहन का संचालन न करें। वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें।



