दुर्ग। 25 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति हेतु गठित समिति द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा महिला आरक्षक कविता ठाकुर को प्रधान आरक्षक की फीती लगाकर विधिवत पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली इस व्यवस्था से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल एवं विभागीय दायित्वों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति की व्यवस्था लागू है। इसी क्रम में गठित समिति द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक क्रमांक 464 कविता ठाकुर को आरक्षक पद से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर को पदोन्नति की फीती लगाकर नई पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सराहनीय कार्य
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर की उपलब्धि को विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करते हुए उन्हें नियमानुसार क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील है कि वे अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का विकास करें। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नियमानुसार प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



