भिलाई। 24 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपराधों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, तथ्यों के विश्लेषण तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रभावी कार्य किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट विवेचना के लिए चयनित सभी 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के माध्यम से विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता, विधिक प्रावधानों के पालन तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को निरंतर प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं विधिक प्रक्रिया के पालन को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 24 अगस्त को कंट्रोल रूम भिलाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकरणों की विवेचना के दौरान तथ्यों का विश्लेषण, साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक विधिक कार्यवाही तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी निष्ठा, लगन एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विवेचना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
1. निरीक्षक बसंत बघेल — थाना प्रभारी, जामगांव (आर)
2. उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे — थाना प्रभारी, कुम्हारी
3. उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा — थाना पुलगांव, भिलाई
4. उप निरीक्षक चितराम ठाकुर — थाना सुपेला
5. उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम — थाना बोरी
6. उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो — थाना उतई
7. उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम — थाना यातायात
8. उप निरीक्षक मनीष बाजपेई — थाना पद्मनाभपुर
9. सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर — थाना कुम्हारी
10. सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू — ACCU दुर्ग
11. सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप — थाना वैशाली नगर
12. सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू — थाना वैशाली नगर
13. सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे — थाना छावनी
14. सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी — थाना दुर्ग
15. सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर — खंड दुर्ग
16. सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा — प्रभारी रक्षा टीम
सराहनीय कार्य
उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए चयनित उपरोक्त 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, तथ्यों के परीक्षण, विधिक प्रक्रिया के पालन एवं प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में किए गए कार्य को ध्यान में रखते हुए सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपेक्षा करती है कि अपराध विवेचना में निष्पक्षता, पारदर्शिता, विधिक प्रक्रिया एवं साक्ष्य आधारित अनुसंधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। नागरिकों से भी अपील है कि अपराध संबंधी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से पुलिस को अवगत कराकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



