भिलाई 23 अगस्त 2026। तीज मिलन का कार्यक्रम बड़े ही उल्लास, खेल प्रतियोगिता और सम्मान के साथ मनाया गया। सर्व हिन्दू महिला समाज के तत्वावधान में बीरा जी के अंगना, कोहका, भिलाई में आयोजित तीज मिलन समारोह का समापन किया गया।सावन की हरियाली, तीज की खुशियों एवं मातृशक्ति के प्रेम और अपनत्व से सजे इस सुंदर आयोजन में सभी मातृशक्तियों एवं बहनों से आत्मीय भेंट – संवाद हुआ।इस अवसर पर मेरी माता जी श्रीमती कुलवंत कौर जी, श्रीमती दिव्या भसीन जी- (प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वीटी कौशिक जी (भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, भिलाई), सुश्री नीता लोधी जी (पूर्व महापौर, नगर पालिका निगम भिलाई), श्री कन्हैया सोनी जी (सदस्य, ओबीसी मोर्चा, प्रदेश भाजपा), श्रीमती प्रमिला दुबे जी (महिला मोर्चा सदस्य), श्रीमती तुलसी साहू जी – सदस्य ओबीसी मोर्चा, श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर, श्रीमती अरुणा संजय फाटे जी एवं श्रीमती अंजू सिन्हा जी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 13) की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रश्नोत्तरी खेल प्रतियोगिता और तीज क्वीन नारियों का सम्मान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के द्वारा किया गया।
महिलाएं सजधज कर बनी परी : तीज क्वीन नारियों का हुआ सम्मान बीरा जी के अंगना में अध्यक्ष के हाथो
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



