भिलाई। 10अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : जिले में ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्धारित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिसिंग में तकनीक के अधिकतम उपयोग, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार एवं प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से ऑनलाइन कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में जिले के थाना स्तर पर ऑनलाइन डायरी एंट्री, E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन, E-साक्ष्य, E-साइन, FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6, CCTNS तथा DGP/IGP डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को उनके विशिष्ट कार्यों के आधार पर चिन्हित किया गया। BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने तथा ऑनलाइन समंस तामीली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी शामिल किया गया।
सराहनीय कार्य :
1. निरीक्षक नवीन राजपूत, थाना कोतवाली दुर्ग — ऑनलाइन डायरी एंट्री में सर्वाधिक कार्य, FSL की ऑनलाइन एंट्री, VCNB की ऑनलाइन एंट्री एवं II F-6 फॉर्म की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
2. निरीक्षक केशव राम कोसले, थाना मोहन नगर — सर्वाधिक ऑनलाइन E-चार्जशीट प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
3. उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह, थाना पुलगांव — सर्वाधिक ऑनलाइन E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
4. निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना भिलाई नगर — DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
5. निरीक्षक शिव नारायण सिंह, थाना सुपेला — मालखाने की ऑनलाइन एंट्री, II F-6 की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री, सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक ऑनलाइन FSL को प्रकरण भेजने तथा सर्वाधिक MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य।
6. उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव, थाना छावनी — ऑनलाइन E-चार्जशीट तथा MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य।
7. निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, थाना जामुल — सर्वाधिक ऑनलाइन E-साक्ष्य दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
8. निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना पाटन — सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक E-चार्जशीट की एंट्री तथा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
9. निरीक्षक बसंत बघेल थानाअमलेश्वर— VCNB की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री एवं सर्वाधिक E-समंस तामील करने में उत्कृष्ट कार्य।
10. निरीक्षक तारिक खान, थाना जामगांव आर — सर्वाधिक E-समंस, सर्वाधिक E-चार्जशीट तथा 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
11. निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना धमधा — सर्वाधिक E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य तथा DGP/IGP डैशबोर्ड की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
12. मोहन भारद्वाज, थाना उतई — DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
13. अनिल पटेल, थाना नंदिनी — CCTNS में E-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
दुर्ग पुलिस का संदेश :
दुर्ग पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी संधारण तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है, ताकि पुलिसिंग की ऑनलाइन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित ऑनलाइन कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।




