भिलाई। 10अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : डा.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक संदेश पे बेक टू दि सोसायटी के संदेश को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंद छात्र छात्राओ को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने का व शैक्षणिक उत्थान का मिशन लगातार जारी है। इसी कड़ी मे गत दिवस दिनांक 09 अगस्त को एक समारोह मे पूर्व आईएएस महादेव कावरे व दिलीप वासनीकर द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो मे अध्ययनरत जरुरतमन्द छात्र-छात्राओ मयंक चन्द्रिकापुरे को 20,000/- रूपए, सृष्टि मेश्राम को 10,000/- रूपए एवं पूर्वी ऊके को 10,000/- रूपए का चेक देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त महादेव कांवरे ने कहा कि डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी का निर्धन व जरूरतमंद बच्चो को आर्थिक सहयोग प्रदान करने का कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य है। विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर ने कहा कि विभिन्न स्कूलो व कालेजो मे पढ़ रहे छात्र छात्राओ का शैक्षणिक उत्थान ही सामाजिक व आर्थिक विकास मे मददगार साबित होगा। डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी भिलाई के अध्यक्ष अजय गणवीर ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियो को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ाना है और डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर के पे बेक टू दि सोसायटी जैसे महत्वपूर्ण संदेश को धरातल पर चरितार्थ करना हमारा मुख्य मिशन है। समारोह मे विनोद वासनिक अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई, अशोक ढवले वरिष्ठ समाजसेवी, सुभाष बंसोडकर कोषाध्यक्ष डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी, संजय मेश्राम, संतोष खापर्डे, किरण सुखदेवे, सिंधु वैद्य, नेहा सोनकामले, कविता जामुलकर, अनामिका रंगारी, सुनंदा गजभिए, निवेदिता महेश्वर, प्रतिभा बंसोड,रमेश बारसागडे, के.के.बंसोड, किरण वैद्य, प्रदीप सोमकुंवर, सतीश पगारे, जालेन्द्र ऊके सहित डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी व भारतीय बौद्ध महासभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।




