भिलाई। 10अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : 9 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10:30 बजे डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर संस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई परिसर में पूर्व सहकारिता आयुक्त कावरे एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक धवले का सेवानिवृत होने पर सम्मान किया गया इसी बीच भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने महादेव कावरे को कर्मवीर एवं अशोक धवले को धर्मवीर का संबोधन भी किया। संस्था के कार्यकारिणी एवं अन्य सामान्य सदस्यों ने दोनों ही अतिथियों के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।
अतिथियों में विशेष कर पूर्व सहकारिता आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन महादेव कावरे वरिष्ठ समाजसेवी अशोक धवले एवं जांच आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन दिलीप वासनिकर ने सभा को संबोधित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था कार्यकारिणी के सदस्यगण, महिला प्रकोष्ठ के सदस्य, सलाहकार मंडल के सदस्य, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य, समस्त पदाधिकारीगण अन्य सहयोगी संस्थाओं से आए हुए पदाधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित हुए। आभार प्रदर्शन धनंजय मेश्राम ने किया।




