रायपुर। 10अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अकादमी (AMAASA), रिसाली, भिलाई में बेल्ट प्रमाण-पत्र वितरण एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। AMAASA, फीनिक्स शितो-रियू करते-डु एसोसिएशन इंडिया से संबद्ध है। समारोह में 180 से अधिक अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेल्ट परीक्षा में सफल 102 खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेडेशन किया गया। खिलाड़ियों को उनकी तकनीकी दक्षता, नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत एवं प्रदर्शन के आधार पर नई बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जनवरी-जून 2026 सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में प्रथमेश गांधी एवं मिहिर प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।
8100 खिलाड़ियों के बीच AMAASA का शानदार प्रदर्शन
हाल ही में 31 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में आयोजित 10वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप – इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में AMAASA के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 09 स्वर्ण, 07 रजत एवं 04 कांस्य पदक हासिल किए। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, भूटान, श्रीलंका, ओमान, इंडोनेशिया एवं दक्षिण अफ्रीका सहित विभिन्न देशों के लगभग 8100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर AMAASA के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाया।
इन्होंने जीता पदक
* काव्या वर्मा — 12 वर्ष बालिका (-40 किग्रा)
स्वर्ण – काता | स्वर्ण – कुमिते
* दीक्षा पाटिल — 13 वर्ष बालिका (-40 किग्रा)
स्वर्ण – काता | स्वर्ण – कुमिते
* सोम कुमार वर्मा — 14–15 वर्ष बालक (-52 किग्रा)
स्वर्ण – काता | स्वर्ण – कुमिते
* प्रथमेश गांधी — 14–15 वर्ष बालक (-57 किग्रा)
स्वर्ण – काता | रजत – कुमिते
* आदित्य रंजन सिंह — 14–15 वर्ष बालक (-52 किग्रा, पूल ए)
स्वर्ण – कुमिते | रजत – काता
* कनिका वर्मा — 16–17 वर्ष बालिका (-48 किग्रा)
स्वर्ण – काता | रजत – कुमिते
* सुप्रिया साहू — 8 वर्ष बालिका (-25 किग्रा)
रजत – काता | रजत – कुमिते
* मिहिर प्रकाश — 14–15 वर्ष बालक (+63 किग्रा)
रजत – काता | रजत – कुमिते
* खुशांत वर्मा — 10 वर्ष बालक (-35 किग्रा)
कांस्य – काता | कांस्य – कुमिते
* अनुभव सिंह — 16–17 वर्ष बालक (+76 किग्रा)
कांस्य – काता | कांस्य – कुमिते
इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का समारोह में विशेष सम्मान किया गया। साथ ही खिलाड़ियों द्वारा कराटे एवं मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में अभिषेक मार्शल आर्ट्स के संरक्षक घनश्याम कुमार देवांगन, वार्ड क्रमांक 23, रिसाली के पार्षद धर्मेंद्र भगत, श्रीमती धनेश्वरी साहू, डायरेक्टर, शुभि जियोटेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड, रेशी अमल तालुकदार, डायरेक्टर, फीनिक्स शितो-रियू कराटे-डो इंडिया, तथा अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, ब्लैक बेल्ट 3rd डन एवं को-फाउंडर और कोच सेंसेई अंजू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती धनेश्वरी साहू डायरेक्टर, शुभि जियोटेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा AMAASA के विकास के लिए ₹51,000 का सहयोग भी प्रदान किया गया। इससे पूर्व उनके सहयोग से AMAASA के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रायोजन भी प्राप्त हुआ था। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य, सामूहिक नृत्य, करते, प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से बच्चों द्वारा अपने माता-पिता के लिए प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिषेक सर के लिए किया गया विशेष सम्मान कार्यक्रम के भावुक क्षण रहे। AMAASA के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बच्चों को केवल कराटे सिखाना नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, शारीरिक एवं मानसिक विकास, अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।




