भिलाई। 07 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, भिलाई में सत्र 2026-27 के लिए फायर फाइटिंग एवं इंडस्ट्रियल सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपने गुरुजनों का फूलों से स्वागत किया।
संस्था पिछले 13 वर्षों से अग्निशमन (फायर) एवं औद्योगिक सुरक्षा (इंडस्ट्रियल सेफ्टी) के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। संस्था के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज ठाकरे तथा गुरुजन शत्रुहन लाल धनकर एवं तपन कुमार विश्वास ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को फायर फाइटिंग के साथ-साथ औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है।
संस्था के अनुसार प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद निर्धारित परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), सीटीआर लुधियाना, पंजाब से मान्यता प्राप्त सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों के लिए शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने का मार्ग भी खुलता है। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन, फायरमैन, अग्निशमन वाहन चालक सहित विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
संस्था प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्रों, कारखानों एवं विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा विशेषज्ञों की आवश्यकता लगातार बनी हुई है। ऐसे में इस क्षेत्र में प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगारपरक कौशल विकसित करने का माध्यम बन सकता है।
प्रशिक्षण एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संपर्क:
मोबाइल: 7697212782
पता: फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, कैंपस – इंदिरा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नजदीक सुपेला पोस्ट ऑफिस, गदा चौक, सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023।




