भिलाई। 06 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : डा.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक संदेश पे बेक टू दि सोसायटी को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंद छात्र छात्राओ को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने का व शैक्षणिक उत्थान का मिशन निरंतर जारी है। इसी कड़ी मे गत दिवस दिनांक 04 अगस्त को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मे अध्ययनरत जरुरतमन्द छात्रा अन्वी गणवीर को उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रसर होने के लिए 20,000/- (बीस हजार रुपए) का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के अध्यक्ष अजय गणवीर ने कहा कि डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है जिसे पीने के बाद एक अज्ञानी भी दहाड़ने लगता है, इसी क्रांतिकारी भाव को जीवंत व सामाजिक परिवेश मे अमल मे लाये जाने हेतु शिक्षा मित्र सोसायटी द्वारा समाज के आर्थिक रूप से सक्षम व समर्थवान सदस्यो का समूह बनाकर समाज के ही गरीब निर्धन व जरूरतमंद विद्यार्थियो की आर्थिक मदद की जाती है, सोसायटी सभी दानदाता सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र मे क्रांतिकारी परिवर्तन लाने हेतु सदैव कृतसंकल्पित रहेगी। सहयोग राशि का चेक सौंपने के दौरान सुभाष बंसोडकर, किरण सुखदेवे, संजय मेश्राम सहित डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




