भिलाई 3 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद एवं दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल के सात दिवसीय विदेश प्रवास के उपरांत गृह जिला आगमन पर
विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री विजय बघेल महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जीके साथ यूरोपीय देश के भ्रमण पर गए हुए थे।
वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र सांसद एवं पूरे भारतवर्ष से मात्र 3 सांसद इस यात्रा के सहभागी बने थे। यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत गौरवपूर्ण क्षण है। इस अवसर पर श्री विजय साहू एवं उसके सभी सैकड़ों साथियों ने श्रीविजय बघेल का भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित किया। इस अवसर पर श्री धर्मराज शर्मा, श्री प्रदीप शाह, साकेत कुशवाहा पंकज शर्मा, मुकेश पासवान, निखिल शर्मा, परमजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा
ईशांक साहू, प्रियांशु ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विदेश यात्रा के बाद सांसद विजय बघेल का गर्म जोशी से स्वागत हुआ
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




