भिलाई। 31 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के तत्वाधान में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर संस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर वर्षा वास प्रारंभ दिन और धर्म चक्र प्रवर्तन दिन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने सुबह 10:00 बजे भंते प्रज्ञा कीर्ति से अष्टसील उपोसथ ग्रहण किया तथा भंते जी के निर्देशानुसार भोजन दान ग्रहण किया।
उसके पश्चात शाम 5:00 बजे से भंते प्रज्ञा कीर्ति द्वारा वंदनाहल में पूजा वंदना की गई। भंते जी ने धर्मचक्र प्रवर्तन सूत्र का पाठ कर उसे हिंदी में समझाया जिसमें प्रमुख रूप से उनके द्वारा आर्य अष्टांग मार्ग की देसना की गई। उन्होंने सम्यक दृष्टि के बारे में समझाया। इस तरह आगामी 3 महीने के लिए वर्षावास का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई की कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण, सभा के अन्य सदस्य गण, महिला प्रकोष्ठ के सदस्य, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य, सलाहकार मंडल के सदस्य, एवं अन्य संस्था के सहयोगी साथी गण उपस्थित हुए।




