भिलाई। 29 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : डा.बाबासाहेब बी. आर. अम्बेडकर द्वारा दिये गए एक अमूल्य स्लोगन “पे बेक टू दि सोसायटी” को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी (भिलाई – दुर्ग) के द्वारा दिनांक 26 जुलाई को जरुरतमन्द. बच्चे देवी रत्ना ऊके ( BA Hon. Delhi University) को 25,000/- पायल रामटेके (M. Tech. AI) को ₹25000/- सुजल श्यामकुंवर (JEE) को ₹20000/- तिशा रामटेके (NEET) को 20000/- गगन वासनिक (B.Tech ) को 20000/- इस प्रकार इन सभी बच्चों को कुल ₹ 1,10,000/- का आर्थिक सहयोग आगे की शिक्षा के लिए प्रदान किया गया। संस्था सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती है। हर्ष के साथ विदित हो कि विभिन्न संकाय के छात्र/छात्राओं को पिछले 10 वर्षो से लगातार डॉ.अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है जो कि समाज के दान दाताओं के सहयोग से संभव हो सका है। डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के अध्यक्ष अजय गणवीर और संचालक सुभाष बंसोडकर द्वारा सभी दान दाताओं का ह्रदय की गहराई से धन्यवाद साधुवाद ज्ञापित किया गया है।




