भिलाई। 29 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : सतनाम भवन से. 6 भिलाई मे गुरु घासीदास सेवा समिति के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा अमर दास की भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम में गेंदलाल राय, भागीरथी बघेल, रामजी गायकवाड, शांति लाल मिर्चें, श्रीमती उर्मिला भास्कर के आतिथ्य एवं बी एल कुर्रे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सतनाम भवन के जैतखाम में ध्वज रोहन करने के पश्चात कार्यक्रम प्रारभ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र गुरु गद्दी एवं गुरु अमरदास की सामूहिक गुरुआरती व तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
भागीरथी बघेल ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला गैदलाल राय ने अपने उद्बोधन में बाबा के द्वारा चलाए गए रावटी के बारे में विस्तार से बताया । राजमहंत जवाहर कौशल ने गुरु अमर दास के माता-प्रतापपूरहीन से विवाह के प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत किया। रामजी गायकवाड ने समाज से आह्वान किया कि बाबा अमर दास के बताएं मार्ग पर चलकर समाज को निरंतर आगे बढ़ाएं शांतिलाल मिर्चें ने गुरु की महिमा का उल्लेख किया श्रीमती उर्मिला भास्कर ने माता को प्रथम गुरु बताते हुए नारी शक्ति को नमन किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बी एल कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की दशा एवं दिशा को गुरु वंशजों ने परख कर समझ कर समाज को नई दिशा देने के लिए सदेव कार्य करते रहे अमर दास का हम इस समाज के सुधार के लिए सदैव स्मरण करते रहेंगे उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष किया और समाज के मान सम्मान को स्थापित किया। इस अवसर पर भजन मंडली के द्वारा गुरु अमर दास के भजन प्रस्तुत करते हुए उनकी महिमा का बखान किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी आर.सी. देश लहरा कोषाध्यक्ष सदस्य सरयू प्रसाद बारले, राजन खुंटेल, सदस्य एस.आर. नौरंगे,,सतीश डहरे,मनबोधी कुर्रे, शयोगेश्वर चतुर्वेदी, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहू राम बघेल, उषा देश लहरा ,श्रीमती उषा कौशल, श्रीमति ललिता गिलहरे व सामाजिक गण की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नेतराम गिलहरे किया।




