भिलाई। 18 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : साहू मित्र सभा भिलाई नगर के तत्वाधान में स्व. डॉ.मनराखन लाल साहू स्मृति समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से साहू सांस्कृतिक सदन सुपेला में रखा गया है। स्व.डॉ. मनराखन लाल साहू स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल होंगी। अध्यक्षता छग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू करेंगे। प्रमुख अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। दोपहर 1 बजे से आयोजित युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ रायपुर शशिकांत साहू होंगे, अध्यक्षता संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ भिलाईनगर दिनेश साहू करेंगे। प्रमुख अतिथि सभापति भिलाई निगम गिरवर बंटी साहू होंगे। इस मौके पर सांसद निधि से निर्मित स्व.डॉ.मनराखन लाल साहू सभागार का लोकार्पण व स्मारिका का विमोचन भी होगा।




