दुर्ग। 17 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : बिलासपुर जिला तैराकी एसोसिएशन द्वारा 16वीं सब जूनियर एवं जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य तैराकी स्पर्धा का आयोजन खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर में दिनांक 22 एवं 23 जुलाई को छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दुर्ग जिला की सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व दुर्ग जिला के सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के तैराकी खिलाड़ियों के चयन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 18 जुलाई को शंकरा मेडिकल कॉलेज, जुनवानी , भिलाई के स्विमिंग पूल में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दोपहर 1:00 बजे तक शंकरा मेडिकल कॉलेज, जुनवानी , भिलाई में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण हेतु आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी एवं मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें चयन स्पर्धा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का निम्नानुसार आयु वर्गों में चयन किया जाएगा :-
# सब-जूनियर में खिलाड़ियों की आयु ग्रुप -3 में 11 एवं 12 वर्ष (वर्ष 2015 एवं 2014) एवं ग्रुप -2 में 13 एवं 14 वर्ष (वर्ष 2013 एवं 2012)
# जूनियर में खिलाड़ियों की आयु ग्रुप -1(A) में 17 से 18 वर्ष (वर्ष 2009 एवं 2008) तथा ग्रुप -1(B) में 15 से 16 वर्ष (वर्ष 2011 एवं 2010)
# चयन चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडी गोपी सुभाष – मो.नं. : 9340148239 से संपर्क कर सकते है।




