भिलाई। 16 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : नव चेतना पश्चिम उत्कल गांडा समाज, भिलाई–चरोदा के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ मंदिर, रेल नगर चरोदा से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मूंग–चना एवं सेव–बूंदी की प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा के उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजपा भिलाई–3 मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि नाहर, उत्कल समाज के अध्यक्ष महेश सोना, भाजपा महिला मोर्चा चरोदा मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुश्री गीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला तांडी तथा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मीना साव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा
“भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का महान पर्व है। भगवान जगन्नाथ सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता को सुदृढ़ करते हैं। मैं नव चेतना पश्चिम उत्कल गांडा समाज को इस भव्य आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ।”
भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता श्री प्रेम लाल साहू ने कहा
“भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। भगवान का रथ सभी वर्गों, समाजों और संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। नव चेतना पश्चिम उत्कल गांडा समाज द्वारा सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण के साथ आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में अनुकरणीय है। प्रसादी वितरण जैसी सेवा गतिविधियाँ भारतीय संस्कृति के ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के आदर्श को साकार करती हैं।”
उत्कल समाज के अध्यक्ष महेश सोना ने कहा
“भगवान जगन्नाथ समस्त मानव समाज के आराध्य हैं। हमारी संस्कृति सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना पर आधारित है। समाज का प्रत्येक सदस्य इस परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए, यही भगवान जगन्नाथ के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। भविष्य में भी समाज द्वारा ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।”
नंद बाघ, मनोज तांडी, कृष्ण सागर, गुप्ता शिखा, उग्रसेन सोना, कार्तिक सोना, हेमसागर नायक, तरुण तांडी, हीरावती सोनी, रजनी तांडी, कुंती तांडी, रामेश्वरी शिखा, दमयंती सोना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की।
URIS id=9218




