भिलाई। 16 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : चाकू की नोक पर छात्रों से नगदी एवं मोबाइल झपटने वाले एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा तालाब गार्डन, नेहरू नगर का है। जहां घूमने गए दो छात्रों को तीन आरोपियों ने हम यहां के दादा है, कह कर, धारदार हथियार दिखाकर डराया और नगदी एवं मोबाइल छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने वरिष्ठ कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी करते हुए एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, जबकि अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।
दिनांक 15 जुलाई को प्रार्थिया द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका भतीजा एम. लक्ष्मण रेड्डी अपने साथियों निशांत साहू एवं दिलेश वारिक के साथ स्कूल से लौटते समय नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब गार्डन में रुका था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और स्वयं को क्षेत्र का दादा बताते हुए धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज करते हुए नगदी एवं मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।।रिपोर्ट पर थाना सुपेला में पंजीबद्ध कर धारा 296, 351(3), 304, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक अपचारी बालक एवं आरोपी शिवा नाग को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटना का कारण :
राह चलते छात्रों को भयभीत कर धारदार हथियार के बल पर नगदी एवं मोबाइल लूटने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना स्थल :
भेलवा तालाब गार्डन, नेहरू नगर, भिलाई।
आरोपी का नाम :
1. शिवा नाग, उम्र 18 वर्ष 5 माह, निवासी रेशने आवास एल/6, अंबेडकर भवन के सामने, नेहरू नगर, सुपेला। (गिरफ्तार)
2. एक अपचारी बालक।
जप्त सामग्री :
प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही के दौरान बरामदगी संबंधी कार्रवाई प्रचलित है।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस ठाकुर, सउनि अजय शंकर अविनासी, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, प्रधान आरक्षक प्रकाश चन्द्र तिवारी, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून अपने हाथ में न लें तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
URIS id=9218




