धमतरी। 10 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चाकूबाजी, गुंडागर्दी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वाले एवं आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए।
▪️ प्रथम प्रकरण में आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम-
नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)
▪️ द्वितीय प्रकरण में पुनः थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी, अपने पास धारदार चाकू रखकर भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम
मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)
धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, चाकूबाजी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कठोर एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।




