भिलाई 06 जुलाई 2026। रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का 28वां पदस्थापना समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में मनाया गया । समारोह में 160 से अधिक रोटेरियन्स, उनके परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह के दौरान रोटेरियन अनंत अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के 28वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। उनके साथ रोटेरियन अंशुल अग्रवाल ने सचिव तथा रोटेरियन जगदीप बेदी ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अनंत अग्रवाल ने अपने संबोधन में आगामी रोटरी वर्ष के लिए अपनी दूरदर्शी कार्ययोजना एवं विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने समाजहित में अनेक लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स को क्रियान्वित करने का संकल्प व्यक्त किया, जिनकी विस्तृत रूपरेखा समारोह के दौरान प्रस्तुत की गई।मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा कार्यों में उत्कृष्टता, नवाचार एवं प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. शशांक रस्तोगी ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नई टीम के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।भव्य सजावट, गरिमामयी पदस्थापना, नए सदस्यों का स्वागत, प्रेरणादायी संबोधन तथा उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। यह समारोह रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के लिए एक नई ऊर्जा, नए संकल्प और सेवा के नए अध्याय की शानदार शुरुआत का साक्षी बना है ।
आगामी कार्य योजना और 2027 के विजन पर किया गया फोकस ,,,,,रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का 28वां पदस्थापना समारोह
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




