दुर्ग। 06 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है तथा वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रहीहै। निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग भी पूर्णतः बंद है, अतः इस मार्ग का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहीं किया जा सकता। यातायात का दबाव कम करने एवं आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणी के वाहनों हेतु पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर निकलें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी है, जिससे आवागमन में विलंब हो रहा है। वहीं निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग भी वर्तमान में बंद है, इसलिए इस मार्ग का उपयोग किसी भी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहीं किया जा सकता। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है।
वैकल्पिक मार्ग :
1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर*
2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन : अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर*।
3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन : अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर
4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन : उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। निर्माण कार्य के कारण बंद सिरसा गेट मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।




