भिलाई। 05 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : रायपुर जिले के ग्राम नकटी में अतिक्रमण के नाम पर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार, 04 जुलाई को घड़ी चौक, सुपेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने चंदूलाल चंद्राकार चौक, घड़ी चौक, सुपेला में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। शाम 6 बजे कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क था। काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ग्राम नकटी में गरीबों के मकान तोड़े जाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई लेकिन कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के बनाए पुतले को पुलिस प्रशासन ने छीनने का प्रयास किया लेकिन जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने अंततः मुख्यमंत्री का पुतला फूंक ही दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चंद्राकर में कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। यही कारण है कि वह जन विरोधी फैसले ले रहे हैं। ग्राम नकटी में जिस बेदर्दी से गरीबों के मकान तोड़े गए हैं आज वहां सैकड़ो परिवार बिलख रहे हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है और गरीबों के हित के लिए लड़ती रही है। ग्राम नकटी के लोगों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी।
पुतला दहन के दौरान अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ,महापौर नीरज पाल, शिंजू एंथोनी भूपेंद्र यादव, सुश्री नीता लोधी, पिंकी वर्मा, सुजीत साओ, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, केशवचौबे,मेरिक सिंह, हीरा शंकर साहू, जी राजू, दिनेश पटेल, रविंद्र सिंह, शमशेर सिद्दीकी, निरंजन बिसाई, प्रभाकर जनबंधु, गोविंद कोसले, शोएब मोहम्मद , विष्णु बारले, सलमान, अली हुसैन सिद्दीकी, अमित जैन, मोहम्मद रफीक, अमरेश गिरी, शशिकांत, जोहन सिंह, चंद्रशेखर गंवाई, जय वर्मा, उमाशंकर साहू, अरविंद राय, सुयश साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, लाडू राम सिन्हा, अजय कुमार, लक्ष्य शर्मा, अमन जीत साहू , प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




