भिलाई 5 जुलाई 2026।सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपनी श्रद्धांजलि व संवेदना व्यक्त की है उन्होंने कहा कि विश्वविख्यात पंडवानी लोकगायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने अपनी अद्वितीय कला और आजीवन साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई। लोककला के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायक डॉ तीजन बाई के निधन परसर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपनी श्रद्धांजलि व संवेदना व्यक्त की
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




