भिलाई। 04 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : अवैध गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है इसी तारतम्य में सब्जी मंडी कुम्हारी के पास बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे एक आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। आरोपी के कब्जे से 2.520 kg गांजा कीमती 126000 रु एक नग वीवो मोबाइल 2400 रु नगदी रकम जप्त की गई है।▪️
थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध गांजा रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 04 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध गांजा संग्रहण एवं बिक्री।
▪️ घटनास्थल :
सब्जी मंडी के पास कुम्हारी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
बीर देवार पिता बिल्लू देवार उम्र 22 साल पता रामनगर सब्जी मंडी के पास कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 2.520 kg गांजा कीमती 126000 रु
2. 1 नग वीवो मोबाइल
4. 2400 रु नगदी
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं accu की त्वरित प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा संग्रहण जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




