भिलाई। 02जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : अवैध गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है, इसी तारतम्य में कुकदा रोड कुम्हारी के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे 02 आरोपियों को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। आरोपीगण के कब्जे से 4.100 kg गांजा कीमती 205000 एक पल्सर मोटर साइकल कीमती 40000 एक नग मोबाइल आईफोन 25000 एवं नगदी रकम 20000 रुपये की जप्त कर नारकोटिक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत कुकदा रोड कुम्हारी के पास एक पल्सर मोटर साइकल में दो व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई। मौके पर दोनों व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार करते पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अवैध गांजा रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा 02 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं accu की त्वरित प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध गांजा संग्रहण एवं बिक्री।
▪️ घटनास्थल :
सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास कूकदा रोड कुम्हारी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सूरज कुमार कोसले पिता नारद कुमार कोसले 20 वर्ष पता कुंदरापारा पोटिया थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
2. सतीश ठाकुर पिता रमेश ठाकुर उम्र 23 साल पता पोटिया कुंदरापारा थाना पदमनागपुर दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 4.100 kg गांजा कीमती 205000
2. एक कला रंग बिना नंबर पल्सर मोटर साइकल कीमती 40000
3. 1 नग iphone कीमती 25000
4. 20000 नगदी
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा संग्रहण जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
▪️ नशे एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।




