भिलाई। 26 जून, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमर में हुए 18 वर्षीय युवक की हत्या मामले का दूसरा आरोपी भी पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। ज्ञात हो कि शराब पीने के दौरान आपसी विवाद के बाद चेतन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया की हत्या कर दी गई थी। पानी टंकी के समीप युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित जांच शुरू की। प्रारंभिक विवेचना में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी
आरोपी रोमनाथ उर्फ लालू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। और हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए। मामले का दूसरा आरोपीवो राहुल कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 26 जून को ग्राम डूमर के कोटवार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक रूप से मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव पर अंकित गोदना एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान चेतन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया के रूप में की गई।मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक चेतन ठाकुर, सोमनाथ उर्फ लालू यादव एवं राहुल कुर्रे रात्रि में एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान आपसी विवाद होने पर देर रात्रि लगभग 1:00 बजे मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव ने सब्बल से मृतक के सिर पर लगातार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं अपने पहने हुए कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया था।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना स्वीकार करने पर मुख्य आरोपी की निशानदेही से एसडीआरएफ टीम की सहायता से तालाब से घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं आरोपी के पहने हुए कपड़े बरामद कर जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
शराब पीने के दौरान हुआ आपसी विवाद।
▪️ घटना स्थल :
ग्राम डूमर, पानी टंकी के पास स्थित सिंटेक्स रखने वाला चबूतरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सोमनाथ उर्फ लालू यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर।
2. राहुल कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर।
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त एक सब्बल।
2. घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही। साथ ही घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं कपड़ों की बरामदगी में एसडीआरएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




