भिलाई 23 जून 2026। द एसोसिएशन ऑफ WE क्लब्स ऑफ़ इण्डिया 323 जी-3 के क्लब WE क्लब भिलाई ग्रेट का शपथ ग्रहण भिलाई के होटल अमित इंटरनेशनल के सभागार में संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी के रूप में WE अनिता अग्रवाल (चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट), विशेष अतिथि के रूप में WE ऊषा अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट फाउंडर मेम्बर) एवं WE अनिता पाण्डेय (डिस्ट्रिक्ट फाउंडर मेम्बर) उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। ध्वज वन्दना WE प्रभा पटेल ने की। स्वागत भाषण WE मंजू बंसल ने दिया। स्वागत गीत WE लता अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।शपथ अधिकारी WE अनिता अग्रवाल ने क्लब के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का लगन एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि, सेवा कार्यों के साथ ही व्यवहार में मधुरता एवं विनम्रता लाना अत्यंत आवश्यक है, ये दोनो गुण ही हमे दूसरों के दिलों को स्पर्श करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि, “जो रंगता है रूह को, वो असली रंगरेज” होता है।सभी पदाधिकारियों ने अग्नि को साक्षी मानकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया, और सदन में अपनी बात भी रखी। WE मीरा अग्रवाल ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अपनी कार्य योजना को विस्तार से बताया।विशेष अतिथि WE ऊषा अग्रवाल ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि जब भी हम कुछ अच्छा करने जाते हैं तो राह में छोटी मोटी कठिनाइयां तो आती ही हैं, लेकिन आपको ये ध्यान रखना है कि असंभव कुछ भी नहीं है, आप सब कुछ कर सकते हैं, बशर्ते आप में करने का जज्बा हो।
विशेष अतिथि WE अनिता पाण्डेय ने भी नई टीम को बधाई देते हुए उन्हे हर कदम पे सहयोग करने की बात कही।
सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर WE क्लब भिलाई ग्रेट के पदाधिकारियों सहित सदस्य गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन WE भारती अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन WE सरोज अग्रवाल ने किया।
जिन्होंने शपथ ली
अध्यक्ष – WE मीरा अग्रवाल
*सचिव – WE लता अग्रवाल*
*कोषाध्यक्ष – WE सरोज अग्रवाल*
*उपाध्यक्ष…….*
*WE मंजू बंसल*
*WE सरोज दिनोदिया*
*WE के. राजेश्वरी*
*सह सचिव – WE अचला जैन*
*सह कोषाध्यक्ष – WE भावना गुलहाने*
*टेमर – WE सुनीता अग्रवाल*
टेल ट्विस्टर – WE अनिता गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




